home page

MSG महा रहमोकरम महा में लीवर व हेपेटाइटिस जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

 | 
Liver and Hepatitis check-up camp organised at MSG Maha Rahmokaram Maha, hundreds of patients benefited from it

mahendra india news, news, new delhi
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी महा रहमोकरम महा की खुशी में बुधवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में लीवर रोग व काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी व सी) की नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में पीडियाट्रिक गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. नितिन मोहन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष राठौड़, एमडी मेडिसिन डॉ. मीनाक्षी, डॉ. मोनिशा और डॉ. सागर ने विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें उचित परामर्श व उपचार संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. एम. रवि कुमार, डॉ. बिजोय परदा और डॉ. रूपेश कुमार ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार किया, जिससे कई रोगियों को प्राकृतिक तरीके से राहत मिली।

शिविर के दौरान शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की प्रारंभिक जांच, ब्लड प्रेशर मापन सहित अन्य आवश्यक टेस्ट किए। वहीं, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार बहन-भाइयों ने कतार प्रबंधन, मरीजों की सहायता और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला।

WhatsApp Group Join Now

उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा इन सभी नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का खर्च अपनी नेक कमाई से वहन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने की दिशा में ऐसे शिविर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आने वाले दिनों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।