home page

टोहाना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, नए बस अड्डे से बस सेवा प्रारंभ, सांसद सुभाष बराला ने दिखाई हरी झंडी

 | 
Long-standing demand of Tohana residents fulfilled, bus service started from new bus stand, MP Subhash Barala flagged off

mahendra india news, new delhi
 टोहाना की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शहर के नए बस स्टैंड से बुधवार को बसों का औपचारिक संचालन शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नए बस स्टैंड परिसर में बस को हरी झंडी दिखाकर परिवहन सेवाओं का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि टोहाना के लिए यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नए बस स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड आमजन की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि यात्रियों को एक ही परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।


उन्होंने बताया कि नए बस स्टैंड में यात्रियों के लिए विश्राम गृह, स्वच्छ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बैठने की समुचित सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए