home page

भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला मन और प्रेम की पवित्रता का प्रतीक: ब्रज किशोरी

 | 
Lord Krishna's butter stealing leela is a symbol of purity of mind and love: Braj Kishori

Mahendra india news, new delhi
सिरसा श्री बजरंग दल सेवा ट्रस्ट की ओर से पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है। कथा का वाचन वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका ब्रज किशोरी ने 5वें दिन बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के वाचन और श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संसार दुखों का सागर है।

हर प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी और परेशान है। कोई स्वास्थ्य को लेकर दुखी है, कोई परिवार, कोई धन तो कोई संतान को लेकर परेशान है। सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय भक्ति में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है,

जिसके पान से भय, भूख, रोग सब कुछ खुद ही नष्ट हो जाता है। व्यक्ति को मन, बुद्धि चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से महापापी धुंधकारी का भी उद्धार हो गया। इस दौरान माखन चोर कन्हैया के साथ श्रद्धालुओं ने डांडियां नृत्य किया और जमकर मस्ती की।

WhatsApp Group Join Now

कथावाचिका ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला मन और प्रेम की पवित्रता का प्रतीक है, जहां वे गोपियों के घर से माखन चुराकर सखाओं के साथ बांटते हैं। यह लीला आत्मसमर्पण और परमात्मा के प्रति अटूट प्रेम दर्शाती है। आयोजकों के अनुसार इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा लोगों को भक्ति और सत्संग के प्रति प्रेरित करना है। कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है। श्री बजरंग दल सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह कथा 8 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा समय सांय 3.15 से शाम 6.15 तक रहेगा। इस मौके पर सदस्य प्रधान शिव शंकर गोयल, कन्हैया जिंदल, विक्की बंसल, दीपक बंसल, पवन गोयल, पंकज शर्मा, इशु, प्रेम सज्जन सोनी, डॉ. सुरेंद्र, राज कुमार गोयल, कथा संयोजक श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।