home page

इंस्टाग्राम पर किया प्यार निकला झूठा, दुबई से दुल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन का बंद मिला फोन

 | 
  इंस्टाग्राम पर किया प्यार निकला झूठा, दुबई से दुल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन का बंद मिला फोन
mahendra india news, new delhi
इंस्टाग्राम पर किया प्यार झूठा निकला। जब दुबई में रहने वाला दुल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन का फोन बंद मिला। इसके बाद धोखा खाए दुल्हे के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर मिली लड़की के वादे के बाद बारात लेकर जाना दुबई में काम करने वाले 24 वर्षीय दीपक को महंगा पड़ गया है। जब बारात लेकर पंजाब के ही मोंगा में पहुंचे तो होश उड़ गए। दरअसल, जिस दुल्हन को शादी करके लेने वह पहुंचे थे, वह गायब मिली।



जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर निवासी एक युवक पिछले 6 वर्ष से दुबई में कार्य करता था. इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई। इस दौरान दोनों के बीच आपस में बातचीत होने लगी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ।



जानकारी के अनुसार इसके बाद दोनों ने शादी करने का इरादा बनाया और शुक्रवार को दोनों की शादी होनी थी। युवक एक माह पहले ही दुबई से वापस आया था. उसके परिवार वाले बारात लेकर तय हुई तिथि के दिन बारात लेकर जालंधर से मोगा पहुंचे, जहां शादी होनी थी, जब बारात वहां आई तो वह जगह मिली ही नहीं, जो दुल्हन की तरफ से बताया गया था। इसके बाद जब लड़की को फोन किया गया तो लड़की का फोन बंद मिला। इसके बाद दीपक और उसके स्वजनों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।