home page

नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जलंधर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला को हराकर शानदार जीत दर्ज

 | 
Lovely Professional University, Jalandhar registered a resounding victory by defeating Punjabi University, Patiala in the North Zone Inter University Women's Kho-Kho Competition

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित चार दिवसीय नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में CDLU SIRSA के शारीरिक शिक्षा विभाग की एलुमनाई व एसडीएम गोहाना डॉ अनमोल चौधरी ने टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं।

CDLU की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि सीडीएलयू का लक्ष्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी टीम आगामी लीग मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।
प्रारंभिक मुकाबलों में विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच रोमांचक मैच खेले गए।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जलंधर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, मंडी हिमाचल प्रदेश के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसी क्रम में महृषि दयानन्द यूनिवर्सिटी, रोहतक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को पराजित किया, जबकि सीडीएलयू ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

WhatsApp Group Join Now

इन मुकाबलों के बाद अब विजेता चारों टीमों सीडीएलयू, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और एमडीयू रोहतक के बीच लीग मैच खेले जाएंगे, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रोफेसर अशोक मलिक, प्रोफेसर अशोक शर्मा, प्रोफेसर ईश्वर मलिक, डॉ राजेश योगी, डॉ सचिव डॉ सविता ढांडा, कोच हंसराम ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 


सीडीएलयू ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस स्तर पर क्वालीफाई करना अत्यंत गर्व की बात है। यह हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई में 19-23 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जहां देशभर की शीर्ष विश्वविद्यालय टीमें भाग लेंगी।