home page

कल के बाद बदल रहे हैं एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के नियम, जानें नये नंबर से सब्सिडी तक की पूरी जानकारी

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हर घर की रसोई में सिलेंडर से खाना पकाया जाता है। अगर घर में एलपीजी खत्म होने वाला है तो आपको नये नियमों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। जी हां देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत एलपीजी सिलिंडरों पर मिलने वाली राजकीय अनुदान का फायदा उठाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अगर कोई उपभोक्ता तय वक्त सीमा तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है, तो उसके गैसे सिलिंडरों की बुकिंग या आपूर्ति तो बंद नहीं होगी, लेकिन उसे सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी यानि अनुदान का फायदा मिलना बंद हो जाएगा।

अगर ऐसा नहीं किया तो उपभोक्ता को मार्केट रेट पर ही रिफिल सिलिंडर खरीदना पड़ेगा।

 क्या-क्या बदल जाएगा?
आपको बता दें कि यदि आपने 1 अक्टूबर से पहले अपना बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो आपको मिलने वाली 210 रुपये प्रति सिलिंडर की अप्रत्यक्ष सब्सिडी बंद हो जाएगी।

इसी के साथ ही सिलिंडर मिलेगा बाजार दर पर: सब्सिडी रुकने के बाद भी आपकी गैस बुकिंग या डिलीवरी बंद नहीं होगी। हालांकि, आपको रिफिल सिलिंडर केवल बाजार मूल्य यानी पूरी कीमत पर ही खरीदना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now

वहीं नए सत्यापन नियम से एक ही नाम पर चल रहे फर्जी, दोहरे या अपात्र कनेक्शन तुरंत चिन्हित होकर ब्लॉक हो जाएंगे।

व्यावसायिक दुरुपयोग पर लगाम: घरेलू उपयोग के सब्सिडी वाले सिलिंडर का होटल, रेस्टोरेंट या औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाला अवैध और व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह बंद होगा।

केंद्र सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकना है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य करने से कई फायदें होंगे।

इससे सब्सिडी का फायदा केवल वास्तविक और पात्र परिवारों तक ही पहुंचेगा। डुप्लीकेट या फर्जी गैस कनेक्शनों को आसानी से चिन्हित कर रद किया जा सकेगा। वहीं घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलिंडर का व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाला अवैध इस्तेमाल पूरी तरह रुकेगा।

जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करा लिया है, उन्हें यह प्रक्रिया फिर से करने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर तक देश के लगभग 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन सफलतापूर्वक पूरा करा चुके हैं।

यह नियम केवल उन उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है जिनका सत्यापन अब तक लंबित है।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करने के आसान तरीके
एलपीजी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह सत्यापन प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। आप इसे 3 तरीकों से पूरा कर सकते हैं:

LPG सिलिंडर डिलीवरी के वक्त जब भी डिलीवरी बॉय आपके घर गैस सिलिंडर देने आए, आप उसकी मशीन/डिवाइस के माध्यम से तुरंत अपना बायोमेट्रिक (अंगूठे या उंगली का निशान) सत्यापन करा सकते हैं।