LPG Price Hike: सिलेंडर महंगा, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के पिछले दिनों रेट बढ़े थे। अब राजकीय तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए हैं। इन कंपनियों ने गैस सिलेंडर के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें रविवार से लागू हो गई हैं।
आपको बता दें कि रसोई घर में उपयोग होने वाले एलपीजीह सिलेंडरों के रेट अब दिल्ली में बढ़ कर 942 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसका नया रेट 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये हो गया है। इससे पहले एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं।
राजकीय तेल कंपनियों आमतौर पर महीने की पहली तारीख या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेटों में बदलाव करती हैं। लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि ये कंपनियों महीने की 7 तिथि को भी सिलेंडर के रेटों में बदलाव कर देती हैं। इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
