home page

आज से बदल रहे एलपीजी के नियम, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक जानिए क्या होंगे नये बदलाव

 | 
LPG rules are changing from today, know what will be the new changes from booking to delivery

Mahendra india news, new delhi
एलपीजी को लेकर बड़ी ख्खबर, शुक्रवार यानि एक1 मई 2026 से एलपीजी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, बता दें कि यह बदलाव बुकिंग, डिलीवरी और रेट से जुड़े हैं, इसका सीधा असर आमजन पर पडऩे वाला है। ऐसे में जरूरी है कि इन नियमों को आप समझ लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

बदलाव बुकिंग के नियम में 
बता दें कि अब गैस सिलेंडर बुक करने के बीच का वक्त बढ़ा दिया गया है. पहले जहां शहरों में 21 दिन बाद ने सिलेंडर बुक किया जा सकता था, अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा. वहीं, ग्रामीण एरिया में यह वक्त 45 दिन तक हो सकता है. इसका मतलब है कि अब आपको गैस का इस्तेमाल थोड़ा प्लान करके करना होगा। 

डिलीवरी के नये नियम
इसी के साथ ही गैस डिलीवरी को और सुरक्षित बनाने के लिए  OTP सिस्टम लागू किया गया है] अब सिलेंडर लेते समय आपको अपने मोबाइल पर आए OTP को डिलीवरी बॉय को बताना होगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गैस सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो./

WhatsApp Group Join Now

eKYC और सब्सिडी नियम

PMUY (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के लाभार्थियों के लिए आधार eKYC जरूरी कर दिया गया है, अगर अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द करना होगा. यह प्रोसेस हर वित्त वर्ष में 1 बार जरूरी है और इससे ही सब्सिडी का लाभ मिलता है. हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही eKYC कर लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है/