हरियाणा के सिरसा में आलीशान कोठी, लग्जरी गाड़ियां... फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में गरीबी रेखा के नीचे, सिरसा में 73 लोगों पर गिरी गाज

 | 
Luxurious bungalows, luxury cars in Sirsa, Haryana... yet below poverty line in government records, 73 people in Sirsa face action

mahendra india news, new delhi

बीपीएल परिवार न होते हुए भी राशन कार्ड बीपीएल बनवा लिया। यही नहीं आलीशान कोठी से लेकर लग्जरी गाड़ियों भी है। आवास में एसी से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं भी है। इसके बाद  भी सरकारी रिकॉर्ड में गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल)। स्वयं को गरीब साबित करके सरकारी स्कीमों का फायदा उठाने वालों पर अब कार्रवाई होने जा रही है। 

कहां पर कितने परिवार बीपीएल श्रेणी से बाहर
जिला    फर्जी BPL

दादरी    12
फरीदाबाद    20
अंबाला    36

सोनीपत    294
कुरुक्षेत्र    175
हिसार    145
भिवानी    106
फतेहाबाद    82
गुरुग्राम    84
झज्जर    73
जींद    75
कैथल    40
करनाल    73
महेंद्रगढ़    38
नूंह    17
पलवल     46
पंचकूला    3
पानीपत    49
रेवाड़ी    39
सिरसा    73
यमुनानगर    90

 BPL गरीबों परिवारों को राशन डिपो पर हर माह राशन दिया जाता है। इसके राशन कार्ड प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए हुए हैं। अब सरकार ने नकली गरीबों पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा प्रदेश सरकार ने 1609 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह परिवार सरकारी स्कीमों का फायदा लेने के लिए फर्जी रूप से गरीब बने थे। सरकार ने 20 अप्रैल तक ऐसे परिवारों को स्वयं ही अपना नाम बीपीएल श्रेणी से कटवाने की चेतावनी दी है वरना इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार एक मार्च से एक अप्रैल तक अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है। इस जानकारी के अनुसार फर्जीवाड़ा करके BPL बने परिवारों को 20 अप्रैल तक स्वयं ही अपना नाम बीपीएल श्रेणी से कटवाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद सरकार ऐसे परिवारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज यानि एफआईआर दर्ज करवा सकती है। यह मुद्दा हाल ही में हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाया गया था। 

विधानसभा सत्र के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने सदन में ही कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसके बाद अब जमीनी स्तर पर यह कार्रवाई शुरू हो गई है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में अभी 51 लाख 96 हजार 380 परिवार बीपीएल श्रेणी में हैं। बीपीएल परिवार का फायदा उसी परिवार को मिलता है, इनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो।