home page

माधोसिंघाना पैक्स बनी HARYANA की नंबर-1 प्रोफिट पैक्स: जगदेव सिंह

 | 
Madhosinghana PACS becomes Haryana's number 1 profit PACS: Jagdev Singh

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंग लि. (हरकोफेड) द्वारा गांव माधोसिंघाना पैक्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर को-ओप्रेटिव बैंक के चेयरमैन जगदेव सिंह व को-ओप्रेटिव बैंक से ऋषिपाल (डीसीसीसीबी, जीएम) ने शिरकत की। कोओप्रेटिव बैंक डीओ जगदीप सिंह, पैक्स चेयरमैन संतलाल, पैक्स प्रबंधक भगवंत सिंह ने भी वक्ता के तौर पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

चेयरमैन जगदेव सिंह ने बताया कि माधोसिंघाना पैक्स को हरियाणा की नंबर-1 व प्रोफिट में होने पर बधाई दी। उन्होंने अन्य पैक्स को भी इसी प्रकार से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक शिक्षा अधिकारी ऋषिपाल ने हरकोफेड की तरफ से नेतृत्व किया और हरकोफेड के कार्यक्रमों बारे विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पैक्स प्रबंधक व कमेटी मेंबर के सहयोग से पैक्स का फायदा होता है। अंत में शिक्षा अनुदेशक रजनी कपूर ने अन्य विभागों से आए सदस्यगणों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरकोफेड समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करवाता रहता है। उन्होंने किसानों व कमेटी सदस्यों का भी कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

WhatsApp Group Join Now