home page

माहेश्वरी समाज ने बढ़ाया आनंद बियानी का कद, बने प्रादेशिक सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

 | 
Maheshwari Samaj elevates Anand Biyani; he becomes Senior Vice President of the Regional Sabha

 mahendra india news, new delhi

 हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के फरीदाबाद में आयोजित चुनाव में सर्वसम्मति से सिरसा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता आनंद बियानी को सभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनकी नियुक्ति से सिरसा सहित पूरे प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है।

आनंद बियानी लंबे समय से माहेश्वरी समाज के संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। इससे पूर्व वे प्रादेशिक माहेश्वरी सभा में संगठन मंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्ष 1979 में वे अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन की कार्यसमिति के सदस्य रहे तथा बाद में राष्ट्रीय युवा सभा के उपाध्यक्ष भी बने। इसके उपरांत उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक हरियाणा-पंजाब-हिमाचल-जम्मू-कश्मीर प्रादेशिक युवा संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।

सिरसा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट में भी उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्ष 2012 में माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने के बाद समाज के सहयोग से सिरसा में भव्य माहेश्वरी भवन का निर्माण कराया, जो आज सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।

WhatsApp Group Join Now

सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ आनंद बियानी राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे लंबे समय से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं तथा क्षेत्र एवं देश की लगभग ढाई दर्जन संस्थाओं में पदेन सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गौ रक्षा, यातायात व्यवस्था सुधार तथा विभिन्न सामाजिक विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोहों में सम्मानित किया जा चुका है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर आनंद बियानी ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सोमानी सहित समस्त माहेश्वरी समाज का आभार व्यक्त किया। माहेश्वरी चैरिटी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष कमलेश राठी को हरयाणा पंजाब प्रादेशिक ट्रस्ट का संयुक्त महामंत्री चुना गया। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष अजय राठी, पदम बियानी,सचिव संजय बागड़ी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उनके साथ फरीदाबाद मीटिंग मे सिरसा से उपस्थित रहें