हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर 20000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi
हरियाणा में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑपरेटर ने एक सेवानिवृत्त हेल्थ इंस्पेक्टर से लाभ जारी करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।
बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर लाभ जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने कार्रवाई शुरू की और ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
इसी के साथ ही एसीबी की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। टीम के द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है।
