home page

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार तीन युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

 | 
NEWS

 mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ सिरसा की टीम ने गांव भावदीन में बरूवाली रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास बाइक सवार तीन युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.15 मिलीग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गांव भावदीन निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, राहुल कुमार पुत्र धर्मपाल और अंग्रेज सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है।

CIA प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गांव भावदीन से बरूवाली की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब टीम प्वांइट रामपुरा ढाणी के नजदीक पंहुचा तो सामने से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए।

सामने पुलिस टीम को देखकर युवकों ने बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 7.15 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को डिंग थाना पुलिस के हवाले किया गया है। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या अन्य किसी अपराध से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सकती है।

WhatsApp Group Join Now