home page

हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता सस्पेंड, बड़ी कार्रवाई

 | 
Major action in Haryana: Senior Professor Dr. Rajiv Gupta suspended
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक पीजीआई से हैं। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक प्रबंधन ने एक सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। 

बता दें कि पीजीआई के डायरेक्टर की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि 
डॉ. राजीव गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के पूरा होने तक निलंबित रखा जाएगा।  

सूत्रों के मुताबिक, प्रोफेसर पर गिरी यह गाज पीजीआई कैंपस में ही स्थित 'स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ' से जुड़े एक मामले से संबंधित है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई डायरेक्टर ने तुरंत प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।