home page

पंचकूला स्कूल में मासूम बच्ची से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, स्कूल प्रबंधन पर JJ एक्ट और BNS के तहत FIR दर्ज

 | 
NWEWSS

MAHENDRA INDIA NEWS. NEW DELHI

पंचकूला में मासूम से दरिंदगी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने...

मासूम बच्ची से बर्बरता के मामले में स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज...

पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई...

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज...

JJ एक्ट और BNS की धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला...

प्राथमिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने...

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्कूल प्रबंधन पर जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now

जांच में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।