हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर हुआ बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 8 डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट के आदेश
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार से हैं। प्रदेश के हिसार में हरियाणा प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामले में सीएमओ डॉ. सपना गहलावत सहित 8 चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) ने 15 दिन के भीतर सभी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट का ड्राफ्ट तैयार करने के आदेश दिया हैं। हरियाणा सरकार ने यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा दंड एवं अपील नियम, 2016 के तहत शुरू की है।
बता दें कि चार्जशीट तैयार होने के बाद उसकी विभाग के एडीजी (सरकारी वकील) से कानूनी जांच कराई जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई में कोई कानूनी दिक्कत न आए। एसीएस ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को भी आदेश दिया हैं कि संबंधित अधिकारियों से जुड़े सभी दस्तावेज, फाइलें और जरूरी रिकॉर्ड जल्द से जल्द महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय भेजे जाएं।
बता दें कि जिन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इनमें हिसार की सीएमओ डा. सपना गहलावत, सीएचसी मंगाली के एसएमओ डा. सज्जन, सीएचसी सीसवाल की एसएमओ डॉ. आशिमा चौधरी, सीएचसी खांडा खेड़ी के एसएमओ डा. नरेंद्र शर्मा, सीएचसी मिर्जापुर के एसएमओ डॉ. विक्रम, सीएचसी आर्यनगर के एसएमओ डा. रोशनलाल, उप सिविल सर्जन डा. जितेंद्र शर्मा व उप सिविल सर्जन . नीरू गुप्ता शामिल हैं।
