home page

दिल्ली रैली में गैरहाजिरी पर युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, 12 जिलाध्यक्ष और 31 पदाधिकारी किए सस्पेंड

 | 
Major action taken within the Youth Congress over absence from the Delhi rally; 12 district presidents and 31 office-bearers suspended

mahendra india news, new delhi

भारतीय युवा कांग्रेस ने रैली में शामिल नहीं होने पर राजस्थान की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश राजस्थान के 12 जिला अध्यक्षों और 31 राज्यों पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 20 प्रदेश सचिव शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित किया गया है।

जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में गैरहाजिर होने को लेकर की गई है। युवा कांग्रेस नेतृत्व ने इसे संगठन के निर्देशों की अनदेखी और गंभीर अनुशासनहीनता माना है। 5 नवंबर को जारी दोनों आदेशों पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी और ढ्ढङ्घष्ट के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा तथा सह प्रभारी व सचिव ज्ञानेश शुक्ला के हस्ताक्षर हैं।

 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज
जानकारी के अनुसार पता चला है कि निलंबित जिला अध्यक्षों में राजसमंद से चिराग पालीवाल, जालोर से विकास मंजू, बीकानेर से राजेश गोदारा, बारां से रामेश्वर बैरवा, बांसवाड़ा से पृथ्वीराज मालवीय, डूंगरपुर से अरविंद यादव, बीकानेर शहर से रामदयाल बेनीवाल, प्रतापगढ़ से मोहम्मद शकील, बालोतरा से सुरेश माली, डीग से हसन खान, चूरू से आसिफ खान और ब्यावर से प्रवीण सिखवाल शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान प्रदेश स्तर पर निलंबित 31 पदाधिकारियों में एससी/एसटी वर्ग के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा का नाम भी शामिल है। उनके अलावा 10 महासचिव और 20 प्रदेश सचिवों पर कार्रवाई की गई है।

महासचिवों में अल्पसंख्यक वर्ग से सद्दाम हुसैन मेव, फैजान हसन कुरैशी और जाफर हुसैन मीर; अल्पसंख्यक महिला वर्ग से सलमा पिनारा; ओबीसी वर्ग से रामफूल धाकड़ और गणेश देवासी; ओपन वर्ग से ठाकुर बिश्नोई; ओपन महिला वर्ग से मंजुला देसाई तथा एससी वर्ग से अर्जुन सिंह बोचावत और दीपक मेघवाल शामिल हैं।

प्रदेश सचिवों में सवाई माधोपुर से आशीष बैरवा तातवाल, ब्यावर से हिमांशु शर्मा और दिनेश कुमार गुर्जर, जालोर से सुरेश गोदारा, गंगानगर से नवाब खान, करौली से संग्राम सिंह गुर्जर, बीकानेर शहर से मुजाहिद कुरैशी, जोधपुर ग्रामीण से हुकमा राम और भैराराम पटेल, प्रतापगढ़ से भरत मीणा, चूरू से महबूब खान, राजसमंद से गनी मोहम्मद सिंधी, दौसा से रवि कांत, बारां से गिरिराज कुमार और हिमांशु धाकड़, अजमेर ग्रामीण से सुरेश कुमार गुर्जर, भरतपुर से अरविंद योगी, झालावाड़ से विष्णु कुमार मीणा, सीकर से आसिफ खां कायमखानी और झुंझुनूं से पवन कुमार जांगिड़ शामिल हैं।


आपको बता दें कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की थी। युवा कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में रैली में अनुपस्थिति को कार्रवाई का आधार बताया गया है। राजस्थान में एक साथ 43 जिला और प्रदेश पदाधिकारियों पर कार्रवाई करके कांग्रेस ने एक मैसेज दिया है कि पार्टी के कामों की अनदेखी अब भारी पड़ेगी।