home page

हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 वन अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
भारतीय वन सेवा (IFS) में हरियाणा सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने 32 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने सीनियर IFS अधिकारी केसी मीना को पीसीसीएफ(प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट) की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी के साथ ही नवदीप सिंह हुड्डा को PCCF वाइल्ड लाइफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, हरियाणा पंचकूला के साथ एपीसीसीएफ फारेस्ट्री हरियाणा का कार्यभार दिया गया है।

घनश्याम शुक्ला को MD HDFC पंचकूला और एपीसीसीएफ डेवलपमेंट पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतुल जे सरकार को मेंबर सेक्रेटरी, हरियाणा स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड पंचकूला लगाया गया है। DR. टीपी सिंह को सीईओ कैंपा ( कंपनशेटरी अफोरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी), हरियाणा पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवकुमार को CCF (चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट) प्रोटेक्शन-2 गुरुग्राम और सीजीएफ गुरुग्राम, वासवी त्यागी को सेक्रेटरी पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव हरियाणा और रंजीथा को सीसीई एडमिनिस्ट्रेशन व सीसीएफ वाइल्डलाइफ पंचकूला का प्रभार दिया गया है।

बी निवेदिता को CF (चीफ कंजर्वेटर फारेस्ट) नॉर्थ अंबाला और सीएफ पंचकूला, जितेंद्र अहलावत को सीजीएफ एचडीएफसी गुरुग्राम और सीएफ साउथ गुरुग्राम, सुभाष यादव को सीएफ मुख्यालय पंचकूला और सीएफ सेंट्रल सर्कल रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। आर आनंद को सीएफ सर्कल हिसार लगाया गया है।

WhatsApp Group Join Now

हैरतजीत कौर को ज्वाइंट सीईओ कैंपा और CGM HDFC अंबाला, जबकि विजयलक्ष्मी को CGM HDFC  करनाल और CF करनाल की जिम्मेदारी मिली है।