home page

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बर्फबारी की चेतावनी

 | 
Major alert from the Meteorological Department: Warning issued for heavy rain, lightning, and snowfall across several states

 mahendra india news new delhi
मौसम मेें आज बुधवार यानि 11 नवंबर को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग म्म्एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के 11 नवंबर को 20 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। इस आंधी का प्रभाव सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड में देखा जा सकता है। इसी के साथ ही पूर्वी भारत के कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है है। पहाड़ी राज्यों में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। किसानों और मछुआरों को सावधान रहने की जरूरत है।


वहीं, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम भाग में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस भारी बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।

इन प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल बुधवार यानी 11 नवंबर को देश के 20 राज्यों में मौसम में बदलाव होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार के दिन यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, असम, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।