home page

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान! भैंस खरीदने पर मिलेगी 80000 सब्सिडी

 | 
news

mahendra india news, new delhi

 हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार समय समय पर अनेक घोषणा कर रही है। जिससे आमजन को फायदा मिल सके। अब इसी कड़ी में 1.80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले अंत्योदय परिवारों के लिए रोजगार के नए साधन खड़े किए जाएंगे।

जिसको लेकर अंत्योदय परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग 80000 रुपये तक की अनुदान दे रहा है, जबकि वीटा के माध्यम से 50000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसी के साथ ही इन गरीब किसानों से दूध भी वीटा खरीद लेगा और दूध की निर्धारित रेट के साथ प्रति लीटर दस रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में बैंक अधिकारियों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक हिदायतें दीं। जिसको लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अनुसूचित जाति के परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इनके ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को इस वर्ष कम से कम 15 हजार भैंसों पर लोन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसी के साथ ही अधिक जानकारी देते हुए‘सेवा’ विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा ने बताया कि अंत्योदय मेलों में भागीदारी करने वाले अंत्योदय परिवारों को रोजगार शुरू करवाने के लिए 19 विभागों की 47 स्कीमों के माध्यम से सहायता की जाती है। 2021 में शुरू किए गए अंत्योदय मेलों के पहले चरण में 1.35 लाख परिवारों के लोन स्वीकृत हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now

द्वितीय चरण की शुरुआत सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले वर्ष 11 दिसंबर को की जिसके तहत अब तक सभी जिलों में एक-एक जिला स्तरीय अंत्योदय मेला आयोजित किया जा चुका है। अगले चरण में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अंत्योदय मेले आयोजित किए जाएंगे।

ऋण देने से न करें इंकार बैंक
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैंक गरीबों को ऋण देने से न कतराएं। यदि जरूरत हुई तो बैंकों के ब्याज की भरपाई सरकार अपने स्तर पर करेगी। अगले एक वर्ष के दौरान लगाए जाने वाले अंत्योदय मेलों को कलेंडर तैयार किया जाए। इसके लिए सभी विभाग समय की जरूरत के मुताबिक ऐसे नए स्वरोजगारों की सूची बनाएं, इनके माध्यम से अंत्योदय परिवारों को नए रोजगारों से जोड़ा जा सके।