home page

हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 46 एचपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

 | 
हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के पिछले दिनों से बड़े स्तर पर बदले गये। अब इसी कड़ी में 
हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन में 46 हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला और नई नियुक्तियां कर दीं। इस बदलाव के तहत हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

news


जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि डीएसपी पानीपत, सिरसा, रोहतक और गुरुग्राम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो में विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो में भी कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसी के साथ ही  गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई एसीपी को बदला गया है।