home page

खाप पंचायत का हरियाणा प्रदेश में बड़ा फैसला, एक ही गांव के अंदर प्रेम विवाह करने वालों की गांव में होगी नो-एंट्री

 | 
Major decision by a Khap Panchayat in Haryana: Couples entering into love marriages within the same village will be barred from entering the village

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में जींद जिला को लेकर है। जिला के रामराय गांव स्थित नौगामा खाप के चबूतरे पर नौगामा खाप की शनिवार को पंचायत हुई। इस महापंचायत में निर्णय लिया गया कि एक ही गांव में प्रेमविवाह करने वाले जोड़े को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ ही नशा की सूचना देने वाले को 5000 रुपये इनाम दिया जाएगा।

गांव में सभ्भी फैसले के लिए निर्णयों के लिए  21 गांवों से एक-एक व्यक्ति लेकर कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा हर गांव में अपनी-अपनी कमेटी होगी, जो जुर्माने के बारे में निर्णय लेगी। इस बैठक के दौरान नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने बताया कि नौगामा खाप की बैठक प्रधान जयबीर लोहान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में अनेक सामाजिक बुराइयों को लेकर चर्चा की गई। इसमें लीव इन रिलेशनशिप के कानून को समाप्त करने की मांग की गई।

इसी प्रकार यदि वह लीव इन में रहते हैं तो भी यही नियम लागू होगा। कोई भी गांव का व्यक्ति वाद्य यंत्र यानि डीजे पर अश्लील गाने बजाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए भी पंचायत ने निर्णय लिया। पंचायत में कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है, उसकी कोई सूचना पंचायत को देगा तो पंचायत उसे पांच हजार रुपये इनाम देगी और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

इस महापंचायत में चंद्रभान नंबरदार, धर्मपाल घिमाना, सतपाल पहल, पूर्व सरपंच सुलतान सिंह, रामचंद्र सरपंच, हरपाल सिंह ढुल, विरेन्द्र सिंह मुंद्रा, जयबीर ढुल, अनिल सरपंच ढाणी, बिंदर नंबरदार, राजेंद्र बीबीपुर, सुभाष घिमाना, सज्जन रेढु ईगराह, रमेश रेढु ईगराह, गंगा प्रसाद शर्मा सरपंच रामराय, हरदेवा सिंह जागलान, अजमेर ढुल, राममेहर रामराय, भरत सिंह ढुल ने भी अपने विचार रखे।