home page

हरियाणा की नायब सरकार का बड़ा फैसला, सफाई कर्मचारियों की 60 वर्ष तक नौकरी और वेतन में 5 हजार की बढ़ोतरी

 | 
Major decision by Haryana's Nayab government: Sanitation workers' employment tenure extended to age 60 and a ₹5,000 salary hike

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश मेें पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। जिससे बाजारों में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसी बीच 
हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को सर्विस की सुनिश्चितता (हरियाणा कान्ट्रैक्चुअल एम्प्लाइज ) एक्ट 2024 के दायरे में लाने का फैसला लिया गया है।


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके कल्याण तथा सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जॉब सिक्योरिटी और अतिरिक्त वित्तीय लाभ का यह निर्णय उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हरियाणा कान्ट्रैक्चुअल एम्प्लाइज के इस फैसले से प्रदेश के सफाई कर्मियों की सेवा 60 साल की आयु तक सुरक्षित होगी और उन्हें अधिनियम के प्रविधानों के तहत नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ प्राप्त होंगे। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सरकार ने इन कर्मचारियों के हित में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 2,000 रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता देने का भी निर्णय लिया है।

WhatsApp Group Join Now

इसके अतिरिक्त, अधिनियम, 2024 के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि भी देने का निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें कि प्रदेश के अंदर वर्तमान में प्रदेश के नगर निकायों में 13,093 पालिका रोल के सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को वर्तमान में 20 हजार 590 रुपये  प्रति माह की राशि दी जा रही है, जिसमें 19 हजार रुपये वेतन तथा 1,590 रुपये भत्ते शामिल हैं।
सर्विस की सुनिश्चितता एक्ट, 2024 के दायरे में आने के बाद सफाई कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता एवं एक्स-ग्रेशिया नियुक्ति जैसे विभिन्न लाभ भी प्राप्त होंगे।

सफाईकर्मियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
इस फैसले के अनुसार, पालिका रोल पर 10 सालों से अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि 25 हजार 560 रुपये हो जाएगी। इसमें 21 हजार 970 रुपये वेतन, 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता तथा 1,590 रुपये अन्य भत्ते शामिल हैं।