home page

हरियाणा प्रदेश सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश की गोशालाओं को मिलेंगी 820 ई-रिक्शा

 | 
Major decision by the Haryana state government: the state's *gaushalas* (cow shelters) will receive 820 e-rickshaws

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश सरकार सरकार समय समय पर गोशालाओं के लिए घोषणाएं कर रही है। अब इसी कड़ी में सरकार द्वारा गोशालाओं को पशुधन की देखरेख के लिए 820 ई-रिक्शा उपलब्ध कराई जाएंगी। आपको बता दें कि एक हजार तक पशु रखने वाली गोशालाओं को एक तथा इससे अधिक गायों को रखने वाली गोशालाओं को 2 ई-रिक्शा दी जाएंगी। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में सवा दस करोड़ रुपये की लागत से ई-रिक्शा खरीदने को अनुमति दी गई।

हरियाणा प्रदेश के अंदर 770 गोशालाएं हैं। इनमें 553 गोशालाओं में एक हजार से कम, 79 गोशालाओं में 2 हजार तक, 20 गोशालाओं में 3 हजार, 8 गोशालाओं में 4 हजार, एक गोशाला में 5 हजार व एक गोशाला में 6 हजार तक पशुधन है। गोशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की कड़ी में गोशालाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इस मीटिंग में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा और महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मौजूद थे। 

WhatsApp Group Join Now