home page

सोने चांदी के रेट में 25 जून को बड़ी गिरावट, चेक करें आज आपके शहर के ताजा रेट

 | 
Major drop in gold and silver prices on June 25; check the latest rates for your city today

mahendra india news, new delhi
सोने व चांदी के आज वीरवार यानि 25 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोने और चांदी के रेटों में गिरावट आई है। देश में 24 कैरेट सोना 1.41 से 1.43 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है जो पिछले दिन के मुकाबले करीबन ₹250-₹300 तक सस्ता हुआ है। जबकि 22 कैरेट सोने में भी करीब ₹250 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के रेट मेंं करीबन ₹2.14 लाख प्रति किलो के स्तर पर स्थिर हैं, लेकिन पिछले कारोबारी सत्र में इसमें भी बड़ी गिरावट देखी गई थी।


कितना गिरा सोना-चांदी?
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली थी, जब सोना करीब ₹2,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹4,400 प्रति किलो तक लुढक़ गई थी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिसने निवेशकों का रुख सोने से दूर कर दिया है।