home page

हरियाणा में खजाने के चक्कर में बड़ी ठगी, 19 क्विंटल सोने का लालच देकर तंत्र-मंत्र के नाम पर डेढ़ करोड़ लेकर फरार

 | 
Major fraud in Haryana over a treasure hunt: Con artists abscond with ₹1.5 crore after luring a victim with the promise of 19 quintals of gold through occult rituals

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में यमुनानगर जिला के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव जागधोली के रहने वाले छमिंद्र सिंह को घर में दबे 19 क्विंटल सोने के खजाने का लालच दिया। इसके बाद तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गये। आरोपित जोगिंद्रनगर निवासी इरशाद, न्यू कालोनी बूडय़िा निवासी मुन्नवर व अंबाला के धनौरा निवासी जंगशेर उर्फ जस्सी पर लगा है।

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने परिवार को बुरे साये और जान-माल के नुकसान का भय दिखाकर लगातार रुपये ऐंठे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को छमिंद्र कुमार ने बताया कि वह मिट्टी के डंपर का कार्य करता है। उनके गांव में पिछले दिनों शीतला माता का मेला लगा हुआ था।

इसी दौरान यहां पर इरशाद, मुनव्वर व उनके एक अन्य साथी से मुलाकात हुई। हुई थी। आरोपितों ने झांसे में लेकर कहा कि उसके घर में सोना दबा हुआ है। जिस कारण परिवार पर साया है। यदि विशेष पूजा व अनुष्ठान नहीं कराया तो काफी नुकसान होगा। वहीं यह सोना भी नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now

आरोपितों का मोबाइल नंबर ले लिया। उन्हें बाद में काल की तो बताया कि घर में 19 क्विंटल सोना है। इसके लिए 11 हाजिरी देनी पड़ेगी। हर एक हाजिरी 4000 रुपये की पड़ेगी। उनकी बातों में आकर 40 हजार रुपये खाते में भिजवा दिए गये। 

जिसके बाद आरोपित घर पर आए। यहां उन्होंने दो फीट का गड्ढा खोदा। घर के एक कोने में दूध रखवाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों को दूसरे कमरे में बंद कर पूजा की हाजिरी के नाम पर रुपये लेने शुरू कर दिए। पांच लाख रुपये आरोपितों ने ले लिए।

इसके बाद तो एक मटका दिखाया और कहा कि इसे अभी नहीं खोलना है। ऐसे और मटके निकलेंगे। आरोपितों ने और रुपये की मांग की। इसके लिए 5 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन गिरवी रख दी। पत्नी के गहने बेचने के साथ ही रिश्तेदारों और मित्रों से भी उधार लिया।

वहीं आरोपितों ने खजाना निकालने के लिए इंसानी बलि की बात कहकर परिवार को भयभीत कर दिया। स्वजनोंं के विरोध करने पर ने उत्तराखंड से 21 तुंबों का खून लाने की बात कही और इसके नाम पर 21 लाख रुपये नकद ले लिए गये। आरोप है कि रास्ते में बिना वर्दी के 2 व्यक्तियों को पुलिसकर्मी बताकर रुपये भी ऐंठे।

इसके बाद आरोपियों ने अजमेर में पढ़ाई कराने और हाजिरी देने के नाम पर एक लाख रुपये प्रति हाजिरी के हिसाब से 41 लाख रुपये और ले लिए गये। उससे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये ठगी कर डाली। इसके बाद जब काफी वक्त बीत गया और परिवार परेशान रहने लगा। आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे। इस घटना के बाद परिवार मानसिक तनाव में आ गया है।