home page

टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड! लग्जरी सुविधाओं के नाम पर लोगों से हो रही लूट- सुमन वर्मा

 | 
Major fraud operating under the guise of tour and travel services! People are being fleeced with promises of luxury amenities

mahendra india news, new delhi
सिरसा। गर्मियों के मौसम में हर किसी की इच्छा होती है कि वो अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं। हालांकि पूर्व में लोग अपने वाहनों पर ही घूमने के लिए जाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ लोगों ने अपनी टूर एंड ट्रेवल के नाम से एजेंसियां बना रखी है। ये एजेंसी लोगों को लग्जरी सुविधाएं देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं और लोगों को टूर पर लेकर जाते हैं, लेकिन वहां जाकर लोग निम्न स्तर की सुविधाओं को देखकर अपने आप को कोसते नजर आते हैं।

ऐसा ही कुछ वाकया  सिरसा से मनाली घूमने गए महिलाओं के एक दल के साथ हुआ। जहां गो घुमक्कड़ नाम की टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ा कर दिखाई गई सुविधाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना ही मिली। घुमने गए दल की सदस्या सुमन वर्मा ने बताया कि वे सभी यहां से हंसते हुए गए थे, लेकिन वापस लौटे तो उनके हालात बड़े विकट थे। कष्टदायक परिस्थितियों से निकलकर घर लौटने के बाद उनके मुंह से बरबस यही निकल रहा था कि कोई अन्य परिवार या व्यक्ति इन लोगों के झांसे में न आ जाए।
 

news

15 जून को रवानगी, 19 को हुई वापसी:
सुमन वर्मा ने बताया कि 15 जून की रात्रि को यहां से वे वीआईपी कंपनी की अरबेनिया गाड़ी से निकले थे। उनका पैकेज 7 हजार रुपए का बताया गया था, लेकिन उन्होंने एक हजार रुपए और देकर अलग से गाड़ी बुक करवाई थी। पैकेज में दिए टूर के मुताबिक उन्हें दूसरे दिन मनाली में हिडिंबा देवी मंदिर, वन विहार, मॉल रोड, तिब्बतन मठ, तीसरे दिन रोहतांग में स्नो प्वाइंट, अटल टनल, सिस्सू वैली, सोलंग वैली एडवेंचर, शाम को डीजे नाइट, चौथे दिन कुल्लू में रीवर राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग, कसोल मार्केट, मणिकरण गुरुद्वारा साहिब में घुमाने का कार्यक्रम था। इसके साथ 3 स्टार होटल में रहने वे खाने की व्यवस्था का हवाला दिया गया, लेकिन उन्हें सिर्फ दो ही जगह मणिकरण गुरुद्वारा व रोहतांग ही घुमाया गया। और तो और जिस 3 स्टार होटल की बात सोशल मीडिया पर की गई, वो झूठी निकली और होम स्टे में उन्हें ठहराया गया, जहां बहुत ही गंदगी भरा माहौल था।

WhatsApp Group Join Now


घंटों तक गाड़ी में बंधक की तरह रखा:
सुमन वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीआईपी एजेंसी की अरबेनिया गाड़ी बुक की थी, उसे एक हजार रुपए एक्सट्रा दिए थे, ताकि वो अपना अलग सफर कर सकें, लेकिन गो घुमक्कड़ एजेंसी वालों ने अपनी गाड़ी से पहले उनकी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया। घंटों तक वे बंधक की तरह गाड़ी में फंसकर बैठे रहे।


सोशल मीडिया कलाकारों से अपील:
सुमन वर्मा ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया के कलाकार अपने मतलब के लिए बढ़ा-चढ़ा कर ऐसी एजेंसियों का प्रचार करते हैं, जिसके कारण लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैं। हालांकि जो दिखाया जाता है, वैसा कुछ नहीं होता है। उन्होंने सोशल मीडिया के कलाकारों से अपील की कि वे अपने स्वार्थ के लिए लोगों को इन ठगों के चंगुल में न धकेलें। आज हम लोग फंसें हैं कल को हो सकता है आपका कोई परिचित भी इनके झांसे में फंस जाए।