home page

HARYANA प्रदेश में बड़ी वारदात, फॉर्च्यूनर कार के शीशे तोड़ कर किया परिवार पर हमला, 5 व्यक्ति घायल; मांगी फिरौती

 | 
Major incident in Haryana: A family was attacked after their Fortuner car's windows were broken, leaving five injured and a ransom demanded
 

हरियाणा की बड़ी खबरों में अंबाला जिले से हैं। बदमाशों ने  फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार पता चला है कि अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास मोहड़ा फाटक के पास रविवार शाम फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद तो गाड़ी में सवार परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोडक़र भीतर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्ची पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

आरोप हमसे मांगी जा रही फिरौती
जानकारी के अनुसार पता चला है कि पीड़ित का आरोप है कि सोनीपत का एक गिरोह उनसे अब तक चार करोड़ रुपये वसूल चुका है और अब 5 करोड़ की और फिरौती मांगी जा रही है। इस हमले में परिवार के 5 सदस्यों को चोटें आई हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने करनाल के माखुमाजरा निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर विक्रम, पागल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई दंगा करने की धारा 191(2), घातक हथियार से लेस होकर दंगा करना 191(3) आदि के तहत की। 

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार पता चला है कि करनाल के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि वह सेंड शाम करीबन 6 बजे पत्नी सुदेश रानी, पुत्रवधू शालिनी, पोती आस्था के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। मोहड़ा फाटक बंद होने के कारण वे गाड़ी वापस मोडऩे लगे तो एक स्कॉर्पियो व मोटरसाईकिल करीबन 6-7 बदमाशों ने उनकी फॉर्च्यूनर के आगे गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने अंदर से दरवाजे लॉक कर लिए तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए व अंदर बैठे परिवार पर हमला कर चोटें पहुंचाई। 


उन्होंने आरोप लगाया कि सोनीपत के नयावास निवासी रमेश पहलवान का गिरोह पिछले 3 वर्ष से उन्हें डरा-धमकार करीबन 4 करोड़ रुपये ले चुका है। अब रमेश ओर उसके साले मोनू ने पांच करोड़ रुपये की और मांग की है। रुपये न देने पर ही यह जानलेवा हमला किया गया