home page

हरियाणा में बड़ी वारदात, जमानत पर आए युवक की हत्या, बदमाशों ने छाती और कंधे पर मारी 3 गोलियां; मच गया हडक़ंप

 | 
Major incident in Haryana: Youth out on bail murdered; criminals fire three bullets at chest and shoulder; panic ensues
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के करनाल जिला में गांव गोंदर के अंदर शनिवार शाम के समय 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक के तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक हत्या के मामले में व माह पहले ही जमानत पर जेल से आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार युवक की हत्या को इसलिए मामले को पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही करनाल पुलिस अधभ्ीक्षक नरेंद्र बिजारणिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर गांव को छावनी बना दिया है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार गोलियों चलाई थी। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गोंदर गांव निवासी सूरज शाम को मोटरसाईकिल पर सवार होकर दूसरे मोहल्ले में जा रहा था। वहां तंग गली से जब वह गुजरने लगा तो किसी ने पीछे से उसकी कमर पर ईंट मार दी। इससेे वह रुक गया।

इसके बाद मोटरसाईकिल पर 3 युवक आए। एक युवक गली में सामने से आया और दूसरा गली में पीछे से आ गया। इसके बाद 4 गोलियां सूरज पर चलाई जिसमें से एक गोली सूरज के सिर पर लगी, दूसरी छाती के समीप व तीसरी कंधे पर लगी, एक गोली दीवार पर लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। एक बदमाश ने मुंह ढका हुआ था।

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार गांव गोंदर के ही युवक कपिल की 2019 में डंडों से पीटकर मर्डर कर दिया गया। इस हत्या के मामले में सूरज पर भी आरोप लगे हुए हैं। इसी केस में वह जेल में गया था और 8 माह पहले ही जमानत पर आया था। सूरज अविवाहित था।

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे बदमाश
पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एक-दो कैमरे में आरोपित नजर आ रहे हैं लेकिन दो आरोपितों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर डाचर वाली सडक़ से फरार हुए हैं। सीआइए की टीमें जांच कर रही है।

सूरज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सीआइए की टीमें मौके पर बुलाई गई हैं। नाकाबंदी करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ था।-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी निसिंग।