14 अक्टूबर की देश राज्यों से बड़ी खबरें, बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां
mahendra india news, new delhi
1 अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया,कांग्रेस पहले से हार रही, राहुल के नेतृत्व में 2029 का चुनाव भी हारेगी; विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पहला बयान
2 2029 में हार का मन बना लें': शाह का राहुल पर वार- एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बचाने की योजना जनता समझ चुकी
3 राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे, जितना समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा; INDIA ब्लॉक की 8 दिन में छठी बैठक
4 इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोकने के फैसले को चुनौती देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका के साथ जनता का संघर्ष लोकतंत्र बहाल होने तक जारी रहेगा
5 झोला उठाने का वक्त आ गया': महंगाई के आंकड़ों को लेकर सरकार पर हमलवार कांग्रेस, बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीब की थाली से निवाला, मध्यम वर्ग की जेब से बचत गायब हो रही है और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री अहंकार में डूबे हैं।
6 कांग्रेस ने कहा अच्छे दिन’ का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार वोट चोरी के साथ साथ बचत चोरी भी कर रही है। जब वोट चोर सरकार को जनता की नाराजगी और वोट खोने का डर ही नहीं है, तो वह जनता की परवाह क्यों करेगी? अब यही हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है, वोट चोरी पर जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं। अब उनके लिए झोला उठाने का वक्त आ गया है
7 लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा': चीन की आपत्ति पर भारत का सख्त संदेश, कहा- किसी के इनकार से तथ्य नहीं बदल सकते
8 इलेक्शन कमिश्नर्स को कानूनी छूट देने वाली धारा को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, चुनाव आयोग से जवाब मांगा; जनवरी में रोक लगाने से इनकार किया था
9 केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी, पीएम को 5 पेज की चिट्ठी लिखी, कहा- तमिलनाडु में BJP को मजबूत करेंगे
10 पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
11 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा
12 दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी
13 कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।
14 अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई
15 यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड
16 ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया
17 बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे
18 भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई
19 मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर
