हरियाणा व दिल्ली के धरतीपुत्रों के लिए बड़ी राहत; खाद से लदे दो जहाज गुजरात पहुंचे; डीएपी संकट होगा खत्म
mahendra india news, new delhi
हरियाणा व दिल्ली के किसानों को डीएपी ख्खाद की कमी नहीं रहेगी। किसानों की परेशानी अब जल्द ही समाप्त होने की संभावना है। आपको बता दें कि गुजरात के कांडला और मुंद्रा बंदरगाहों पर डीएपी खाद से लदे दो बड़े विदेशी जहाज पहुंच चुके हैं। हरियाणा व दिल्ली मेेंं पिछले लंबे समय से डीएपी खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे
आपको बता दें कि इन जहाजों से खाद को मालगाडय़िों (रैक) के माध्यम विभिन्न राज्यों और जिलों में भेजने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में, कांडला बंदरगाह से करीब 2700 एमटी (मीट्रिक टन ) डीएपी लेकर एक मालगाड़ी हरियाणा के झज्जर पहुंच भी चुकी है।
आइपीएल (इंडियन पोटाश लिमिटेड) के सहायक प्रबंधक दीपक शर्मा ने बताया कि विदेशों से आयातित डीएपी के 2 जहाज बंदरगाहों पर लग चुके हैं और वहां से बेहद तेजी के साथ खाद को गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।
आइपीएल अफसरों के मुताबिक अगले सप्ताह हरियाणा के झज्जर, पलवल और रेवाड़ी जिले के खोरी रेलवे स्टेशन पर डीएपी के विशेष रैक लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, दिल्ली सहित प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख जिलों को भी डीएपी की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी, ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को डीएपी की कोई कमी न रहे।
