हरियाणा बड़ा सडक़ हादसा, तेज रफ्तार कार ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर, 2 की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने रोड किया जाम
हरियाणा की बड़ी खबरों में रेवाड़ी से हैं। जहां पर होली के दिन बड़ी सडक़ दुर्घटना हुई है। यहां एक ओवरस्पीड कार ने पैदल जा रही 3 महिलाओं को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इससे शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि बेरली-डहीना सडक़ मार्ग पर गांव रामपुरी के समीप मंगलवार शाम करीबन 7 बजे भीषण सडक़ दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में तेज रफ्तार कार चालक ने सडक़ किनारे पैदल जा रही 3 महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक महिला स्थानीय रामपुरी निवासी 60 साल की भतेरी देवी व 59 साल संतरा देवी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं गांव से दूध लेने जा रही थीं। होली त्योहार की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर लगते ही महिलाएं सडक़ पर गिर पड़ीं और दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों ने लगा दियाजाम
इस हादसे की सूचना जैसे ग्रामीणों को सूचना मिली। आसपास के ग्रामीण तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचेख्ख्ख्, इसके बाद घायल महिला को प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया। वही रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोसली के डीएसपी विद्यानंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, मगर ग्रामीण नहीं माने। देर रात्रि तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्पीड कंट्रोल के लिए कोई कदम नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
गवत प्रसाद, प्रभारी, थाना जाटूसाना ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द आरोपित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लेगी।
