home page

मौसम 17 मार्च 2026 को बड़ा अपडेट, बरसात से मौसम ने ली करवट, इन प्रदेश में अलर्ट

 | 
Major weather update for March 17, 2026: Rains bring a change in weather, alert in these states
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है, मौसम में कल मंगलवार यानि  17 मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय 10 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।यू


मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। ढ्ढरूष्ठ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी और मध्य यूपी में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


आपको बता दें कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड,पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 16, 19 और 20 मार्च को जबकि 18 मार्च को जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में छिटपुट ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है।

WhatsApp Group Join Now