जेसीडी मेमोरियल कॉलेज SIRSAकी छात्रा मनीता ने यूनिवर्सिटी में किया टॉप
mahendra india news, new delhi
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, सिरसा ने एक बार फिर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित की है। जानकारी देते हुए डॉक्टर अमरीक सिंह गिल ने बताया कि उनके विभाग बीएससी स्पोर्ट्स के द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीता ने परीक्षाओं में 84 फीसदी अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत बल्कि कॉलेज के शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन को भी दर्शाती है।
जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि जेसीडी मेमोरियल कॉलेज हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं करना है, बल्कि हमारा लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें भविष्य में सफल, जिम्मेदार, संवेदनशील तथा प्रभावशाली नागरिक के रूप में विकसित करना है, जो समाज के हित में कार्यरत रहें।हर वर्ष हमारे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर अद्वितीय प्रदर्शन करके अपनी मेहनत का परिणाम दिखाया है।
इस छात्रा की सफलता ने न केवल उन्हें बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ उनके परिवार और शिक्षकों के निरंतर समर्पण का परिणाम है।उन्होंने छात्रा के साथ साथ प्राचार्य प्रो. रंजीत सिंह और विभागाध्यक्ष डॉ. अमरीक गिल को बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. रंजीत सिंह ने छात्रा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने हमेशा ही अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से कॉलेज का नाम रोशन किया है। हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि हम विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाने के साथ-साथ उन्हें जीवन के हर पहलू में सफल होने के लिए तैयार करें। हमारे कॉलेज में, विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम के विषयों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य और अनुशासन भी सिखाया जाता है। यही कारण है कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं।
छात्रा मनीता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने प्राध्यापकों को दिया व जेसीडी के चेयरमैन अर्जुन सिंह चौटाला के इलावा समस्त प्रबंधन को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।
