home page

एशियन गेम्स जापान में महिला शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर हरियाणा अम्बाला ने जीता कांस्य पदक

 | 
Manpreet Kaur from Ambala, Haryana, won the bronze medal in the women's shot put final at the Asian Games in Japan

mahendra india news, new delhi

डाक्टर ललित के भनोट चेयरमैन ए एफ आई, बहादुर सिंह सागू अध्यक्ष, रविन्द्र चौधरी पूर्व महासचिव ए एफ आई, मधुकांत पाठक पूर्व कोषाध्यक्ष,आदिल सुमारीवाला पूर्व अध्यक्ष एवं राजकुमार मिटान आब्जर्वर भारतीय एथलेटिक्स टीम, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने पदक विजेता खिलाड़ी मनप्रीत कौर को पदक विजेता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।


सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आइची-नगोया (जापान)। एशियन गेम्स 2026 में आज महिला शॉट पुट इवेंट का फाइनल खेला गया, जिसमें भारत की अनुभवी एथलीट मनप्रीत कौर ने 17 मीटर 17 सैंटीमीटर मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह मनप्रीत का एशियन गेम्स में पहला पदक है। 36 वर्षीय मनप्रीत पटियाला की रहने वाली हैं। उन्होंने चौथे प्रयास में 17 मीटर का आंकड़ा पार किया। वे शॉट पुट में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी हैं। इससे पहले 1951 में बारबरा वेबस्टर और 2023 में किरण बालियान ने कांस्य जीता था।

WhatsApp Group Join Now

सत्यवीर धनखड ने बताया कि फाइनल रिजल्ट में

- स्वर्ण पदक: सोंग जियायुआन (चीन) - 19.40 मीटर (सीजन बेस्ट)
- रजत पदक: झांग लिनरू (चीन) - 18.14 मीटर
- कांस्य पदक: मनप्रीत कौर (भारत) - 17.17 मीटर 

भारत की दूसरी एथलीट कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के साथ 5वें स्थान पर रहीं।