SIRSA में सैनी सभा ट्रस्ट की मीटिंग में हुए कई प्रस्ताव पारित
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट जंडवाला मोहल्ले में एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी व संरक्षक विजयपाल सैनी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मीटिंग में सर्वसम्मति से महात्मा ज्योतिबा फुले मीटिंग हाल बनाने व सैनी समाज की गणना का प्रस्ताव रखा गया।
प्रधान नरेंद्र सैनी ने कहा कि सभा द्वारा समाज के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल व अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। युवाओं को समाज के उत्थान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीचंद सैनी, कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया, बृजलाल सैनी, साधुराम सैनी पूर्व प्रधान, रमेश सैनी पूर्व प्रधान, तुलसीराम सैनी पूर्व प्रधान, चुन्नीलाल सैनी, जसवंत सिंह संयोजक, बनवारीलाल सैनी, महेंद्र कुमार सैनी, विनोद कुमार सैनी सहित सैनी सभा के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
