home page

भारी बरसात के कारण कई ट्रेन परिवर्तित रहेगी, रेलवे विभाग ने जारी की लिस्ट

 
Many trains will be diverted due to heavy rains, Railway department released the list
 | 
 Many trains will be diverted due to heavy rains, Railway department released the list
mahendra india news, new delhi 

मानसूून की जगह जगह बरसात हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के चलते रेलवे विभाग ने कई ट्रेन परिवर्तित की है। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है। उत्तर रेलवे के दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19031, साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 03.09.25 को साबरमती से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़- डिब्रूगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को लालगढ़ से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।


3. गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर- हावड़ा रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को बाड़मेर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली -गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 14312, भुज -बरेली रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को भुज से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर- हावड़ा रेल सेवा जो दिनांक 04.09.25 को बीकानेर से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 150 14, काठगोदाम -जैसलमेर रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को  काठगोदाम से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग  साहिबाबाद- नई दिल्ली -दिल्ली होकर संचालित होगी।

WhatsApp Group Join Now

7. गाड़ी संख्या 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को सुल्तानपुर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 14311, बरेली -भुज रेल सेवा जो दिनांक 04.09.25 को बरेली से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।


9. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़ -लालगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 02.09.25 को डिब्रूगढ़ से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -नई दिल्ली -दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
10. गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को प्रयागराज से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन -दिल्ली सफदरजंग-शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।