मार्केट कमेटी ने गेहूूं के काटे टोकन, वेरिफाई होने के बाद भी नहीं दिखाई परचेज, किसान परेशान
mahendra india news, new delhi
गांव रूपावास के गेहूं खरीद केेंद्र में गेहूं बेचने वाले किसान संकट में हैं। किसानों द्वारा खरीद केंद्र में गेहूं बेचने के बाद भी पेमेंट नहीं आई है। जिसका कारण सीधे तौर पर अधिकारियों की लापरवाही है। इस लापरवाही का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।
रूपावास के खरीद केंद्र पर एजेंसी वेयर हाउस द्वारा आढ़ती के माध्यम से खरीद की गई। किसानों ने खरीद केंद्र पर गेहूं डालने से पहले मार्केट कमेटी से टोकन कटवा लिया। इसके बाद गेहूं का वेरिफाई भी हो गया। इसके बाद भी वेयर हाउस के अधिकारियों ने परचेज नहीं दिखाई है।
3900 बैग परचेज नहीं दिखाई गई
गांव रूपावास के खरीद केंद्र पर अनेक आढ़तियों ने गेहूं का खरीद कार्य किया। खरीद केंद्र पर वेयर हाउस द्वारा अंतिम बार 13 मई को बारदाना उपलब्ध करवा दिया गया। इसके बाद आढतियों ने किसानों से गेहूं खरीद कर बारदाना भर दिया। आढतियों द्वारा 3900 बैग भर दिए गये। अब केंद्र में वेयरहाउस के परचेजर ने गेहूं की खरीद नहीं दिखाई है।
किसान पेमेंट नहीं आने से परेशान
किसानों द्वारा खरीद केंद्र पर गेहूं टोकन कटवा कर डाल दी गई। मगर अभी किसानों के गेहूं की पेमेंट नहीं की गई है। इससे किसान परेशान है। किसान अमनदीप, मंगतराम, सुरेश कुमार, विक्रम सिंह, बिमला, संदीप, अनिल कुमारख्,ख् भूप सिंह ने बताया कि खरीद केंद्र पर अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों की पेमेंट नहीं हो पाई है। अगर जल्द ही पेमेंट नहीं हुई तो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसके दोषी अधिकारी होंगे।
