home page

HARYANA में कॉलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने दागी 18 गोलियां, आधी रात्रि ताबड़तोड़ फायरिंग

 | 
HARYANA  में कॉलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने दागी 18 गोलियां, आधी रात्रि ताबड़तोड़ फायरिंग
mahendra india news, new delhi

HARYANA की बड़ी खबरों में कुरूक्षेत्र से हैं। जिला के लाडवा की अग्रवाल कालोनी देवी मंदिर के पास आधी रात्रि समय ताबड़तोड़ फायरिंग करने की वारदात हुई है। वारदात करने वाले दो बाइक सवार नकाबपोशों ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालक रजनीश बंसल के घर पर फायरिंग की है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 


जानकारी के अनुसार आरोपितों ने घर पर करीबन 18 राउंड गोलियां दागी। इससे घर के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारों पर गोलियों के निशान बन गये। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि उस समय घर पर परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे। 


बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त सिर्फ एक नौकर ओम प्रकाश घर में सो रहा था। रात्रि साढ़े 12 बजे अचानक गोलियां चलनी शुरू हो गई। घर का नौकर डर के मारे वह भीतर ही दुबका रहा। जब गोलियों की आवाज थमी तो उसने परिवार और पुलिस को मोबाइल फोन कर सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलते ही DSP निर्मल सिंह, थाना प्रभारी गुरनाम सिंह और CIA टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल से 18 खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आसपास के एरिया की  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।