home page

विश्व नशा मुक्ति दिवस पर अरनियावाली में विशाल रक्तदान शिविर, 123 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

 | 
news

Mahendra india news, new delhi

विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर ग्राम अरनियावाली स्थित बाबा मान नाथ जी समाधि परिसर में ग्राम पंचायत अरनियावाली एवं शहीद भगत सिंह युवा क्लब अरनियावाली के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऐलनाबाद के विधायक श्री भरत सिंह बैनीवाल के सुपुत्र श्री सुमित बैनीवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नाथूसरी चौपटा के बी.डी.पी.ओ. श्री स्टालिन सचदेवा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री सुमित बैनीवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर रक्तदान, समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत अरनियावाली, शहीद भगत सिंह युवा क्लब तथा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि श्री स्टालिन सचदेवा ने कहा कि विश्व नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित यह शिविर समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सेवा कार्यों में आगे आने तथा रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में नियमित भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

शिविर में कुल 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज सेवा के कार्यों से जोड़ना है।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर सरपंच कृष्ण खोथ, क्लब प्रधान संजय डूडी, बाबा संयम नाथ जी, श्याम लाल खोड़, इन्द्र खोड़, महाबीर नेहरा, नोरंग कड़वा, धर्मपाल, रविन्द्र, भीम, राजेन्द्र, राजबीर, विक्रम, देवीलाल, रामकुमार खोथ, बृजलाल, दलीप खोथ, बनवारी खोथ सहित सैकड़ों रक्तदाताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत अरनियावाली, शहीद भगत सिंह युवा क्लब तथा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा की ओर से सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

"रक्तदान करें – जीवन बचाएं, नशा छोड़ें – समाज बचाएं।"