home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में जमींदारा कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 1 करोड़ 50 लाख से अधिक का नुकसान

 | 
Massive fire at Zamindara Cold Storage in a village in the Nathusari Chopta area; losses exceed ₹1.5 crore

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गुडिया खेड़ा में स्थित सिरसा जमींदारा एफपीसीएल कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग में कोल्ड स्टोरेज का शेड, कैरेट, शीतकरण उपकरण और 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम जलकर राख हो गया। 

सिरसा जमींदारा एफपीसीएल कोल्ड स्टोरेज में संचालक सतपाल खीचड़ ने बताया कि करीबन 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड विभाग की गडिय़ों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


गांव गुडय़िा खेड़ा में सिरसा-जमाल रोड पर स्थित सिरसा जमींदारा कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर टैंकर और अन्य संसाधन लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग ने तेजी से जोर पकड़ लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 


फायर ब्रिगेड की गाडय़िों ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोल्ड स्टोरेज के संचालक सतपाल खीचड़ ने बताया कि आग में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग में कोल्ड स्टोरेज की छत, उपकरण और मशीनरी जलकर राख हो गई। इसके अलावा 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम भी पूरी तरह जल गया। इसके अलावा गेहूं और ग्वार जल गया। सतपाल खीचड़ ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में कई किसानों का सामान भी रखा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया है। गनीमत यह रही कि कोल्ड स्टोरेज घटना के समय कोई फल नहीं रखे थे। अगर फल होते तो नुकसान और भी अधिक होता। 

WhatsApp Group Join Now

घटना के बाद उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में रखा उनका सामान जल गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की अपील की है।