बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगो हेतु सर्कल स्तर पर भारी विरोध प्रदर्शन बातचीत या समाधान न होने पर बिजली मंत्री अनिल विज आवास का करेंगे घेराव:सतिन्दर मोंगा
mahendra india news, new delhi
सिरसा के बरनाला रोड स्थित बिजली बोर्ड प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज़ यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी (रजि. नं. 292) के केंद्रीय परिषद के आदेशानुसार सर्कल स्तर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने की व मंच संचालन संयुक्त रूप से सब अर्बन यूनिट सचिव श्री सतबीर एवं सिटी यूनिट सचिव श्री सुरेश मंगल व डबवाली यूनिट सचिव लखवीर सिंह ने किया।
बैठक में विशेष रूप से राज्य प्रेस सचिव श्री श्याम लाल खोड, राज्य सह-सचिव श्री देवीलाल बिरड़ा, राज्य सलाहकार श्री रामशरण तथा राज्य उप मुख्य सनगठकर्ता सुरेश कड़वासरा उपस्थित रहे ।
राज्य प्रेस सचिव श्री श्याम लाल खोड ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन निगम अधिकारियों एवं प्रबंधन के साथ अनेक दौर की वार्ताएं कर चुकी है, लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए अब सरकार के साथ सीधी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने विभिन्न सब-डिवीजनों से आए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम किसानों और कर्मचारियों दोनों के लिए नुकसानदेह साबित होगा, जिसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा।
राज्य सह-सचिव श्री देवीलाल बिरड़ा एवं राज्य सलाहकार श्री रामशरण ने कहा कि निगम प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है तथा ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जिनसे कर्मचारियों का आर्थिक, मानसिक एवं प्रशासनिक शोषण बढ़ रहा है। अनेक बार वार्ता, ज्ञापन एवं बैठकों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
राज्य उप मुख्य सनगठकर्ता सुरेश कड़वासरा ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, कर्मचारियों की भारी कमी, लंबित मांगों तथा कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहा आंदोलन आने वाले समय में और तेज किया जाएगा।
संयुक्त रूप से सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी एवं सब-अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि वर्षों से अपने गृह क्षेत्र से बाहर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाई जाए तथा दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके होम सर्कलों में शीघ्र समायोजित किया जाए।
डबवाली यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान मनोज शर्मा ने कहाँ कि HKRN पर लगे कर्मचारियों का पूर्ण डाटा मैनेजमेंट के पास पहुंच चुका हैँ जॉब सिक्योरिटी के तहत उन्हें जल्द ऑफर लैटर जारी किये जाये व HKRN कर्मचारियों के लिए समान काम समान वेतन लागु किया जाये व इंटर यूटिलिटी स्थातरण को पुनः शुरू किया जाये ताकि कर्मचारियों को गृह जिले में कार्य करने का एक अवसर मिल सके
बैठक में उपस्थित सभी यूनिटों एवं सब-यूनिटों के प्रधानों, सचिवों एवं पदाधिकारियों ने सरकार एवं निगम प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर गहरा रोष व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि हरियाणा एग्री डिस्कॉम एवं बिजली क्षेत्र के निजीकरण की किसी भी योजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के अधिकारों, रोजगार सुरक्षा तथा सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को बचाने के लिए यूनियन हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने निगम मैनेजमेंट व सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 2 जुलाई 2026 को हरियाणा के समस्त बिजली कर्मचारी बिजली मंत्री श्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एवं निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी औद्योगिक अशांति की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं निगम प्रबंधन की होगी।
यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कर्मचारी एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में डबवाली से मनोज शर्मा, बलबीर सिंह, राजवीर, अमृतपाल,कश्मीर JE, रविंदर,अनिल JE,राजकुमार,अमनिन्दर,राकेश जांगड़ा, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, कुलदीप सोनी , विजय सैनी, राकेश कुमार, गुरचरण सिंह, जसपाल, सुनील जाखड़, धर्मपाल, सुखदेव, दयाराम, अमरीक सिंह, जगन, महेंद्र, उमाशंकर, चरण सिंह, अमन, राजेश कुमार, रमेश कुमार, लाल चंद, ओमप्रकाश, सन्नी, विनोद जांगड़ा सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
सतिन्दर मोंगा
सर्कल सचिव सिरसा एच.एस.ई.बी. वर्कर्ज़ यूनियन हेड ऑफिस भिवानी (रजि. नं. 292)
