home page

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

 | 
NEWS
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। आईपीएल में वीरवार रात्रि को चेन्नई ने मुंबई की टीम को हरा दिया। RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को आमने-सामने होगी। चिन्नास्वामी की थोड़ी चिपचिपी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध पिछले मैच में आरसीबी के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे जिससे उसकी टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


मौजूदा चैंपियन आरसीबी को डट कर ख्ेलना होगा। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध कमजोर प्रदर्शन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आरसीबी अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय हासिल करके अपने प्रशंसकों को शानदार विदाई देना चाहेगा लेकिन इसके लिए उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बड़ा स्कोर बनाने का तरीका ढूंढना होगा।

दिल्ली के विरुद्ध फिल सॉल्ट को छोडक़र कोई भी अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे 6 छक्के जडऩे में माहिर बल्लेबाजों को भी रन बनाने के वैकल्पिक तरीके ढुडने पड़े। हालांकि उन्हें इसमें बहुत अधिक कामयाबी नहीं मिली। 

WhatsApp Group Join Now


अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से चिंतित
गुजरात टाइटंस भी अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से चिंतित है। मुंबई के विरुद्ध पिछले मुकाबले में उसकी पूरी टीम सौ रन पर आउट हो गई थी और उसे 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे उसके नेट रन रेट पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।

गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने कुछ हद तक निरंतरता दिखाई है, लेकिन साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गुजरात टाइटंस के पास प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

दोनों टीमें 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रासिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तान शुभमन गिल,  कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर,ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।