home page

मामा के बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पॉक्सो में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

 | 
 मामा के बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पॉक्सो में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

mahendra india news, new delhi
सिरसा। महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का मामा का बेटा बताया गया है और वह शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दी। महिला अधिवक्ता तथा महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए गए। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मार्च माह में अपने ननिहाल गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी सुधीर कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया।


कुछ समय बाद पीड़िता ने अपने घर लौटकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा लीगल एडवाइजर की राय और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया है ।

WhatsApp Group Join Now