home page

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूवाला-2 में शुरू होगी मेडिकल-नॉन मेडिकल की पढ़ाई

 | 
hdfhdr
 
mahendra india news, new delhi

चोपटा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयसाहूवाला-2 को शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बड़ी सौगात दी है। अब साहूवाला गांव व क्षेत्र के विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं में विज्ञान संकाय की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने जिले के 4 सरकारी स्कूलों में मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे बच्‍चों को दूर-दराज स्कूलों में जाने से राहत मिलेगी।

यह जानकारी देते हुएराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला द्वितीय के प्राचार्य मंजू पूनिया ने इसी सत्र से मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू होंगी। विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब तक विज्ञान संकाय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को शहरों या दूसरे गांवों के स्कूलों में जाना पड़ता थाजिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता था।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। अब मंजूरी मिलने से गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा गांव में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा और पढ़ाई में भी सुधार होगा। विशेष रूप से छात्राओं को सुरक्षा और परिवहन की परेशानियों से राहत मिलेगी।

जिले के इन स्कूलों में मिली मंजूरी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयअरनियांवाली

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयचक्कां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयसाहूवाला-2

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयनाथूसरी कलां