एस. आई.आर कार्य के चलते बूथ लेवल अधिकारियों को आ रही परेशानियों के निदान को लेकर हरियाणा बीएलओ एसोसिएशन की बैठक
mahendra india news, new delhi
एस. आई.आर कार्य के चलते बूथ लेवल अधिकारियों को आ रही परेशानियों के निदान को लेकर आज स्थानीय लघु सचिवालय स्थित ट्रैफिक पार्क में हरियाणा बी एल ओ एसोसिएशन की एक बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा बी एल ओ एसोसिएशन के प्रधान गोविल सिसोदिया ने की।
इस अवसर पर सिसोदिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एस.आई.आर) का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिसके अंतर्गत एक कार्य यह भी है की जो भी ग्रहणी वैवाहिक होकर अपने ससुराल आई है चाहें वह किसी भी राज्य या प्रदेश के जिले से हो 2002 कि मतदाता सूची में उनके माता-पिता की वोटर आईडी, बूथ नंबर, विधानसभा क्षेत्र व वोटर क्रमांक चुनाव आयोग द्वारा अपडेट किया जाना है। लेकिन आमजन को अभी तक इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। चुनाव आयोग एस आई आर बाबत मुनियादी करवाकर आमजन को जागरूक करें ताकि बी एल ओ अपना कार्य तीव्र गति से कर सके। सिसोदिया ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा बी एल ओ सहायक नियुक्त करने की भी बात कही गई थी जो कि उस वार्ड से ताल्लुक रखता हो और हर मतदाता को जानता हो। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा अभी तक भी सहायक नियुक्त नहीं किया गया है। जिससे कि कार्य प्रभावित हो रहा है। सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा हरियाणा बी एल ओ एसोसिएशन चुनाव आयोग से मांग करता है की वोटर लिस्ट को शुद्ध,सटीक ओर व्यापक बनाने हेतु जल्द से जल्द एस आई आर बारे मुनियादी करवाए और सहायक की नियुक्ति करें ताकि बी एल ओ तनाव मुक्त रहकर अपना कार्य बखूबी कर सकें। इस अवसर पर बी एल ओ मोतीलाल शर्मा, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, मनोहर लाल, गुरुदेव लाल, आशुतोष कुमार व अंकुश मेहता सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
