home page

इरा-2 संघर्ष समिति SIRSA की बैठक आयोजित, अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

 | 
Meeting of the IRA-2 Sangharsh Samiti, Sirsa, held; various issues discussed

Mahendra india news, new delhi
सिरसा इरा-2 संघर्ष समिति की मीटिंग सचिव विजय डोडा के कार्यालय में संपन्न हुई। मीटिंग में समिति के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विचार रखे और जरूरी सुझाव दिए। आज की मीटिंग के एजेंडे के मुताबिक सिरसा के इरा-2 प्रोजेक्ट के लिए जो आर्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जानी है,

उसके लिए भूखंड मालिकों के प्रतिनिधि के रूप में नॉमिनेशन फॉर्म सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा भरे गए। सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अध्यक्ष चिमन लाल को ही स्थानीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाए, जिसके लिए सबने नॉमिनेशन फॉर्म पर चिमन लाल के पक्ष में हस्ताक्षर किए।

मीटिंग में अब तक हुए आय-व्यय के खर्च का ब्यौरा समिति सदस्यों के समक्ष रखा गया। इस मौके पर राधाकृष्ण, किरणकांत शर्मा, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अभिजीत बजाज, सुखवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राहुल छाबड़ा, नरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, चरणजीत, रमेश कुमार, हरदीप सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सदीव सिंह, राजेश महीपाल, वेद भूषण, सुनील कुमार (डब्बू) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now