सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला सिरसा की जिला कार्यकारिणी की बैठक पटवार भवन, सिरसा में जिला प्रधान मदन लाल खोथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला, राज्य, ब्लॉक तथा विभागीय यूनियनों के कुल 33 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की लंबित मांगों तथा 30 जुलाई 2026 को प्रात: 10:00 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा (धरना स्थल) पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
निर्णय लिया गया कि प्रदर्शन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक तथा विभागीय यूनियन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रधान मदन लाल खोथ एवं राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कामझ्रसमान वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, जोखिम भत्ता, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती तथा कर्मचारियों एवं पेंशनरों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे आज भी लंबित हैं। इन मांगों के समाधान के लिए 30 जुलाई का जिला स्तरीय प्रदर्शन निर्णायक साबित होगा।
बैठक में बताया गया कि राज्य महासचिव मास्टर कृष्ण नैन 30 जुलाई के प्रदर्शन के मुख्य वक्ता होंगे। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों, विभागीय यूनियनों तथा कच्चे, पक्के और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक कमेटी अपने-अपने क्षेत्र में ब्लॉक प्रभारी, राज्य एवं जिला पदाधिकारियों, विभागीय यूनियनों की ब्लॉक/ब्रांच कमेटियों, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ तथा सभी संबंधित साथियों को समय पर सूचना देकर उनकी अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। बैठक में सुरजीत सिंह बेदी, महेन्द्र शर्मा, अविनाश कम्बोज, सुखदेव सिंह (फायर), ओमप्रकाश, मुकेश चौधरी, गुरप्रीत सिंह (पटवारी), बंशी लाल (पटवारी), मास्टर विनोद कासनिया, बाबूलाल, मदन लाल कम्बोज, अजय पासी, शिशपाल सोलंकी, शिशपाल नेहरा, हरदत्त साहरण, राजकुमार गुज्जर, सुमेर सिंह, कुलदीप सिंह, सुमित्रा देवी, राहुल शर्मा, संदीप कुमार, ललित सोलंकी, संदीप वर्मा, सोमपाल पुहाल, सुरेश लूणा, मास्टर बलदेव, मास्टर ओमप्रकाश तथा सुशील सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदर्शन की प्रमुख मांगें:
सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, 1993, 1996, 2003, 2011 एवं 2014 की नीतियों के तहत पात्र कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा 23 व 31 दिसंबर 2025 के माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्णय लागू किए जाएं। समान काम-समान वेतन संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू किया जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। जोखिम भरे कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए। हरियाणा के लिए अलग वेतन आयोग का गठन किया जाए। सरकारी विभागों के लगभग दो लाख रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए।
एचकेआरएन सहित रोजगार नीतियों में लागू 5 वर्ष के अनुभव तथा 52 वर्ष की आयु सीमा जैसी शर्तें समाप्त की जाएं। पेंशनरों को 65, 70, 75 एवं 80 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि दी जाए। पावर बिल-2025, नई शिक्षा नीति-2020, रोड सेफ्टी बिल, प्रीपेड डिस्कॉम, स्मार्ट मीटर एवं चारों लेबर कोड वापस लिए जाएं। सभी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को परिवार सहित 100 प्रतिशत मेडिकल रिइम्बर्समेंट की सुविधा दी जाए।
ब्लॉक कार्यकारिणी बैठकों का ये रहेगा कार्यक्रम:
21 जुलाई ब्लॉक सिरसा (सायं 3:00 बजे), 22 जुलाई ब्लॉक चौपटा (सायं 3:00 बजे),
23 जुलाई ब्लॉक ऐलनाबाद (प्रात: 10:00 बजे), 23 जुलाई ब्लॉक डबवाली (सायं 3:00 बजे)
23 जुलाई ब्लॉक रानियां (सायं 3:00 बजे), 24 जुलाई ब्लॉक बड़ागुढ़ा (प्रात: 10:00 बजे)
24 जुलाई ब्लॉक कालांवाली (सायं 3:00 बजे)।
