home page

गुरदेव इंडोर स्टेडियम, संतनगर में मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट, प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए

 | 
  Mega Badminton Tournament at Gurdev Indoor Stadium Santnagar first prize Rs 51000

mahendra india news, new delhi
सिरसा। नशे से नाता तोड़ो, खेलों से जोड़ो अभियान के तहत गुरदेव इंडोर स्टेडियम, संतनगर में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर की ओर से छठा मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट 9, 10, 11 जनवरी 2026 को करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जोकि 7 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक चलेगी।

अमर कूका ने बताया कि पुरुषों के डबल के लिए प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए व इंट्री फीस 2500 रुपए होगी। पुरुषों के सिंगल के लिए प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए तथा इंट्री फीस 1200 रुपए होगी। इसी प्रकार महिलाओं के डबल्स के लिए प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए तथा द्वितीय के लिए 6400 रुपए व इंट्री फीस 1000 रुपए होगी। मिक्स डबल्स के लिए प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 6500 रुपए व इंट्री फीस 1000 रुपए रखी गइ है।

पुरुषों के डबल्स 70 से अधिक आयु के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 6 हजार रुपए व इंट्री फीस 1000 रुपए, पुरुषों के डबल्स में 80 वर्ष से अधिक आयु में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 6 हजार व इंट्री फीस 1000 रुपए, पुरुषों के डबल्स में 90 वर्ष से अधिक आयु के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 6 हजार व इंट्री फीस 1000 रुपए, पुरुषों के सिंगल्स में 45 वर्ष से अधिक आयु में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए व इंट्री फीस 800 रुपए, पुरुषों के सिंगल्स में 35 वर्ष से अधिक आयु में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए व इंट्री फीस 800 रुपए रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार अंडर-19 ब्वायज में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 4 हजार व इंट्री फीस 800 रुपए, अंडर-17 ब्वायज में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार व इंट्री फीस 800 रुपए, अंडर-17 गल्र्ज में प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार व इंट्री फीस 800 रुपए, अंडर-15 ब्वायज में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार व इंट्री फीस 800 रुपए, अंडर-15 गल्र्ज में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए तथा इंट्री फीस 800 रुपए होगी।

जतिंद्र ढिल्लों ने बताया कि इसी प्रकार अंडर-13 ब्वायज में प्रथम पुरस्कार 6 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3500 रुपए तथा इंट्री फीस 700 रुपए, अंडर-13 गल्र्ज में प्रथम पुरस्कार 6 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3500 रुपए तथा इंट्री फीस 700 रुपए, अंडर-11 ब्वायज में प्रथम पुरस्कार 6 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3500 रुपए तथा इंट्री फीस 700 रुपए व अंडर-11 गल्र्ज में प्रथम पुरस्कार 6 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3500 रुपए तथा इंट्री फीस 700 रुपए होगी। इस मैगा टूर्नामेंट का ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।