नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में मेरिट सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह आयोजित
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं व बारहवीं कक्षा के मेरिट होल्डर विद्यार्थियों का फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर करियर काउंसलर्स डॉ. राजेश कस्वां, मिस्टर अखिलेश सर, मिस्टर अजब सिंह बेनीवाल एवं एमएस. राठौड़ सर द्वारा साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों को अलग-अलग करियर क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट, आर्मी ऑफिसर, अध्यापक, बैंकिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बिजनेस, कंप्यूटर फील्ड, पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मिस्टर आंबेडकर सर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं बल्कि मेहनत, अनुशासन और बड़े सपनों से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वाइस प्रिंसिपल रिया फुटेला मैम ने बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे हमेशा माता-पिता के संस्कारों से जुड़े रहें और जीवन में मेहनत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। पूरा विद्यालय अपने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व महसूस करता रहा।
